समय बलवान है
कैसी ज़िन्दगी है ये न जाने कहा खो रहे है सब ! कभी कभी लगता है इतना दर्द क्यों है ज़िन्दगी में की खुद को खोते जा रहे है सब ! एक किस्सा है जो आज में सबके साथ शेयर करना चाहती हु ! बहुत ही सुन्दर रिश्ता होता है दोस्ती जो बहुत ही किस्मत वालो के नसीब में होता है ! कई बार हम अपने दोस्तों से दूर हो जाते है कई बार वजह यातो वक्त होता है , या परिस्थिति या फिर इंसान खुद ! में एक बार अपनी दोस्त के लिए चिंतित थी , वो कही परेशान थी उसकी निजी ज़िन्दगी से , मैंने कई बार उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वो करना ही नहीं चाहती बस दूर जाना चाहती है सब से ! बहुत कोशिशों के बाद वो मुझे बताती है की मुझे किसी से बात करने का अब मन नहीं करता ! मैंने बड़े प्यार से पूछा क्यों तेरा बात करने का मन नहीं करता , उसने बताया की उसे नहीं मालूम ! वो नहीं समझ पा रही है की वो क्यों ऐसी हो रही है ! मैंने उससे सवाल किया की क्या तू खुश है ! वो कही हां , में खुश हु ! तो मेरे मन में आया की अगर इंसान खुश है तो ज़रूरी क्या है की वो सब से बात करे की खुश रहे ! अगर वो खुश है तो चिंता की तो कोई ...