Posts

समय बलवान है

कैसी ज़िन्दगी है ये न जाने कहा खो रहे है सब ! कभी कभी लगता है इतना दर्द क्यों है ज़िन्दगी में की खुद को खोते जा रहे है सब ! एक किस्सा है जो आज में सबके साथ शेयर करना चाहती हु ! बहुत ही सुन्दर रिश्ता होता है दोस्ती जो बहुत ही किस्मत वालो के नसीब में होता है ! कई बार हम अपने दोस्तों से दूर हो जाते है कई बार वजह यातो वक्त होता है , या परिस्थिति या फिर इंसान खुद ! में एक बार अपनी दोस्त के लिए चिंतित थी , वो कही परेशान थी उसकी निजी ज़िन्दगी से , मैंने कई बार उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वो करना ही नहीं चाहती बस दूर जाना चाहती है सब से ! बहुत कोशिशों के बाद वो मुझे बताती  है की मुझे किसी से बात करने का अब मन नहीं करता ! मैंने बड़े प्यार से पूछा क्यों तेरा बात करने का मन  नहीं करता , उसने बताया की उसे नहीं मालूम ! वो नहीं समझ पा रही है की वो क्यों ऐसी हो रही है ! मैंने उससे सवाल किया की क्या तू खुश है ! वो कही  हां , में खुश हु ! तो मेरे मन में आया की अगर इंसान खुश है तो ज़रूरी क्या है की वो सब से बात करे की खुश रहे ! अगर वो खुश है तो चिंता की तो कोई ...

जहाँ चाह वहाँ राह

जैसा कि सभी जानते हैं कोरोना काल की सबकी अपनी अपनी कहानियां है किसी ने बहुत कुछ खोया तो किसी ने बहुत कुछ पाया है | आज मैं इस बारे में एक अलग नजरिए से बात करना चाहती हूं | अगर आप यह पढ़ रहे हैं तो मेरा सबसे पहला प्रश्न आपसे यह है कि 2020 से 2021 तक क्या कोई ऐसा काम है जो आपने किया हो और वह आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ हो ? अगर हां तो आप सही रास्ते पर चल रहे हैं और अगर ना तो आपको अपने भविष्य के बारे में सोचने की बहुत आवश्यकता है | कोरोनावायरस ने ना ही सिर्फ बड़ों को बल्कि हर स्तर के लोगों को कुछ ना कुछ हानि पहुंचाई है | कई तरह के ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपना समय कुछ सीखने में कुछ करने में व्यतीत किया और वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ खा पीकर पिक्चर देखकर या इधर-उधर मोबाइल चला कर अपना समय नष्ट कर रहे हैं | हम क्या कर रहे हैं , उससे हमें शायद फर्क ही नहीं पड़ रहा है , आज हमें यह जानना जरूरी है कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत और जो हम कर रहे हैं इससे आने वाले समय पर क्या प्रभाव पड़ेगा | अभी तक आप सोच रहे होंगे यह सब तो घिसी पिटी बातें हैं जो एक साल से सुनते आ रहे हैं इसमें क्या नया ...